व्यापार

Adani Group : अदाणी ग्रुप को लेकर आई बड़ी खबर, आखिरी चरण में पहुंची 30 करोड़ डॉलर की एक बड़ी डील

नई दिल्ली – Adani Group : फ्रांस की टोटल एनर्जी एसई, भारत के अदाणी ग्रुप के साथ मिलकर किए गए ज्वाइंट वेंचर के तहत एक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट में 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बुधवार को ये जानकारी दी गई।

अदाणी ग्रीन ने किया करार
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन की ओर से कहा गया कि एजीईएल के साथ टोटल एक नई 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश ( सीधे या अपने सहयोगियों के माध्यम से) करेगी।

अदानी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी थ्री लिमिटेड (AGE23L) में 1,050 मेगावॉट का पोर्टपोलियो होगा, जिसमें सौर और पवन के मिश्रण के साथ पहले से ही चालू (300 मेगावॉट), निर्माणाधीन (500 मेगावॉट) और विकासाधीन संपत्ति (250 मेगावॉट) का मिश्रण शामिल होगा।

अदाणी ग्रीन का कारोबार
अदाणी ग्रीन देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल कंपनी है। कंपनी का पोर्टफोलियो 20,434 मेगवॉट का है। कंपनी के पास राज्य और केंद्र सरकाकों के साथ 25 साल तक के पीपीए हैं। कंपनी के 54 प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हैं, जबकि 12 का निर्माण हो रहा है। अदाणी ग्रीन का मार्केटकैप 1.59 लाख करोड़ रुपये का है।

अदाणी ग्रुप के शेयर में कारोबार
अदाणी ग्रीन 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1002.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2475.45 रुपये, अदाणी पावर का शेयर 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 369.65 रुपये, अदाणी टोटल गैस का शेयर 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 636.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

50% का कैपिटल इनवेस्टमेंट

हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर ऑफशोर कंपनियों और अज्ञात संबंधित पार्टी लेनदेन के जरिए लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाया था हालांकि अदाणी ग्रुप ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

टोटलएनर्जीज परियोजना में 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी, अदाणी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स के साथ योगदान देगी। इस खबर के मुताबिक टोटलएनर्जीज 750 मेगावाट की अंडर कंस्ट्रक्शन और आने वाले एसेट्स के लिए आवश्यक पूंजी निवेश में 50% का योगदान देगा।

पहले से मौजूद एक वेंचर

अदाणी ग्रीन एनर्जी में टोटलएनर्जीज की 19.75% हिस्सेदारी है और प्रमोटरों के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। प्रमोटर्स हिस्सेदारी की बात करें तो ये करीब 56.27% है। टोटलएनर्जीज़ और अदानी समूह का एक मौजूदा लिस्टेड ज्वाइंट वेंचर, अदाणी टोटल गैस भी है। बीएसई पर अदाणी ग्रीन का शेयर सोमवार को 0.16% गिरकर 1,004.55 रुपये पर बंद हुआ। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद थे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button