नौकरीनई दिल्ली

SSC Exam Calender : 2024 SSC का नया कैलेंडर जारी, जानें अगले साल कब होगी कौन सी परीक्षा

नई दिल्ली – SSC Exam Calender 2024 : SSC परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से नया कैलेंडर जारी किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग 6 फरवरी 2024 को ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा 2018-2019 और ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2020-2022 का आयोजन कर रहा है।

सिर्फ स्टेनोग्राफर ही नहीं इस महीने में होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथि भी जारी की गई है। इसलिए जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

कब हैं और एग्जाम

SSA/ UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2019 और SSA/ UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2020-2022 7 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं अगर बात करें, JSA/ LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा 2019-2020 और जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2021-2022 8 फरवरी, 2024 को कंडक्ट कराई जाएगी। इसके बाद, सेंट्रल Secretariat असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2022 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर SSC Feb Exam Calendar 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद PDF FILE के लिंक पर क्लिक करें और जरूरी डेट्स देख सकते हैं।
  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल कर रख लें।
  • किस दिन है कौन सी परीक्षा?

एसएससी ने फरवरी 2024 की परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें निम्नलिखित भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं:

ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2018-2019: 6 फरवरी

ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2020-2022: 6 फरवरी

एसएसए/ यूडीसी ग्रेड सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2018-2019: 7 फरवरी

एसएसए/ यूडीसी ग्रेड सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2020-2022: 7 फरवरी

जेएसए/ एलडीसी ग्रेड सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2019-2020: 8 फरवरी

जेएसए/ एलडीसी ग्रेड सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2021-2022: 8 फरवरी

केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड सीमित डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन – 2018-2022: 12 फरवरी

क्या है SSC?

एसएससी, या कर्मचारी चयन आयोग, एक भारतीय संगठन है जिसका कार्यक्षेत्र भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करना है। यह उप-कार्यालयों के लिए भर्ती भी आयोजित करता है और विभिन्न सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों का चयन और नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button