नई दिल्ली

YouTuber Elvish Yadav Arrested : कोटा में नाकेबंदी के दौरान यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ दिया

नई दिल्ली – YouTuber Elvish Yadav : बिग बॉस ओटीटी-2 सीजन के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की जानकारी गलत निकली। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि शनिवार को राजस्थान के कोटा में एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह जानकारी सामने आई कि कोटा के सुकेत में ग्रामीण पुलिस ने उसे नाकेबंदी के दौरान पकड़ा जरूर था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

मालूम हो कि बीते दिनों नोएडा में सपेरों की गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव पर रेव पार्टी और सांपों की जहर की सप्लाई का संगीन आरोप लगा था। जिसके बाद एल्विश यादव को तीन राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। इस बीच सूचना आई थी कि राजस्थान के कोटा जिले में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन बाद में कोटा की ग्रामीण पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद एल्विश यादव को छोड़ दिया।

चुनाव के कारण नाकेबंदी पर पुलिस ने रोका

मिली जानकारी के अनुसार कोटा-झालावाड़ हाई पर कोटा की ग्रामीण पुलिस चुनाव को लेकर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चला रही थी। यहां दूसरे राज्यों के नंबर वाली कारों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में एल्विश यादव एक गाड़ी से वहां आया। कार में एल्विश के साथ दो और युवक सवार थे। जिसे पुलिस ने रोका। पूछताछ की, गाड़ी का पेपर देखा और उसके बाद छोड़ दिया।

20 मिनट तक पूछताछ के बाद एल्विश यादव को छोड़ा

कोटा की ग्रामीण पुलिस ने एल्विश यादव को करीब 20 मिनट तक रोके रखा। उससे पूछताछ की। जिसमें एल्विश और उसके साथियों ने मुंबई से दिल्ली जाने की बात कही। हालांकि नाकेबंदी से निकलने के बाद एल्विश यादव को मुंबई की ओर जाने की बात सामने आई है।

गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैली
इस बीच मीडिया में यह खबर फैल गई कि एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जयपुर से पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी एल्विश की गिरफ्तारी की बात कह दी। लेकिन बाद में कोटा ग्रामीण की पुलिस ने एल्विश को रोकने और पूछताछ कर छोड़ने की बात कही।

पुलिस का फेल्योर भी आया सामने
कहा जा रहा है कि कोटा की ग्रामीण पुलिस को एल्विश पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं थी। नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों की जानकारी भी पुलिस को नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने उसे रोका तो जरूर लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस पूरे प्रकरण से पुलिस का फेल्योर भी सामने आया। कहा गया कि एल्विश पर इतने संगीन मामले दर्ज है। सुर्खियों में होने के बाद भी पुलिस को उसपर लगे आरोपों की जानकारी नहीं थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button