एमपी

MP Election 2023 : CM Shivraj Singh Chouhan की बहनो को दी सौगात, सरकार आने पर लाडली बहनों की राशि 1250 से 3000 तक की जाएगी

MP Election 2023 : विधानसभा निर्वाचन में के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्याम बर्डे के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए झूठ का पुलिंदा जनता के सामने रख रही है। उनके झूठे इरादों से बच के रहे।

इसके अलावा इनकी सरकार बनने पर गरीबों की योजनाओं को यह लोग बंद कर देते हैं। साथ ही कहा कि दोबारा सरकार बनने पर लाडली बहनों की जो किस्त है आज 1250 मिल रही है। सरकार आने के बाद धीरे-धीरे ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। इसलिए भाजपा की सरकार को बहनों का सहयोग चाहिए।

समुदाय सहयोग से पानसेमल में विधानसभा जीत 

आपको बता दें कि इस दौरान शाम बर्डे उपस्थित जनता का अभिवादन करते नजर आए। सभा में सांसद सुमेरसिंह सोलंकी अंतरसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें  मुख्यमंत्री ने बहनों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहा।

साथ ही भाजपा प्रत्याशी श्याम बर्डे ने कहां की प्रदेश के मामा की सभा से हमारे विधानसभा को बल मिला है और हम लाडली बहनों और भाजपा को विजई बनाने वाले ऐसे जन समुदाय के सहयोग से पानसेमल विधानसभा जीत रहे हैं। दरअसल भाजपा की यही रणनीति है सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button