Ujjain Girl Rape Case में ऑटो ड्राइवर निकला आरोपी, SIT की पूछताछ में खुलेंगे दरिंदगी के सारे राज

मध्य प्रदेश – Ujjain Rape News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ दरिंदगी ने देश भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हैरत की बात यह है कि यह 12 साल की लड़की खून से लथपथ होने पर लोगों के दरवाजे पर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उन्होंने बात करना तो दूर मामला जानने तक की कोशिश नहीं। इस दरिंदगी ने 16 दिसंबर, 2012 की याद दिला दी, जब दक्षिण दिल्ली में पैरामेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी हुई थी।
इस बीच उज्जैन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि दरिंदगी का आरोपी ऑटो ड्राइवर है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत में सुधार है।
सीसीटीवी से सामना आया पूरा मामला
उज्जैन पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बुरी हालत में 12 साल की लड़की कैसे मदद की भीख मांग रही है। इस दौरान लोगों ने घर का दरवाजा तक खोलना मुनासिब नहीं समझा। यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ लोगों ने उसे भिखारी समझकर 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक दिए।
यह भी पता चला है कि आधा दर्जन लोगों ने लड़की की पीड़ा को समझा और उसकी मदद की। सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि एक शख्स ने मदद मांग रही लड़की दुत्कारते हुए भगा तक दिया।
‘मेरा कर रहा है कोई पीछे, खतरे में हूं’
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जब यह लड़की खून से सनी हालत में मिली तो उसके पास सिर्फ 120 रुपये थे। ये पैसे लोगों ने मदद के नाम पर दिए थे। इस दौरान उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे, वह अर्धनग्न स्थिति में थी और वह बदहवास लग रही थी। वह लोगों से मदद मांगने के दौरान कह रही थी कि कोई मेरा पीछा कर रहा है और मैं खतरे में है।
वहीं, जांच में जुटी पुलिस की एसआईटी के मुताबिक, लड़की बस से नहीं, बल्कि ट्रेन से उज्जैन आई थी। उसने चार-पांच बार ऑटो बदला था। पुलिस के मुताबिक लड़की सतना के जैतपुर की रहने वाली है। यही वजह है कि पुलिस अब ऑटो चालकों से पूछताछ कर रही है।
वहीं, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सतना जिले के थाना जैतवारा में नाबालिग के गायब होने केस दर्ज है, ऐसे में जिले के अधिकारी भी उज्जैन पुलिस की मदद करेंगे। यह भी पता चला है कि यह लड़की ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी।
जांच के दौरा पुलिस को पता चला है कि सतना के रेलवे स्टेशन पर मिले फुटेज में वह अकेली नजर आ रही है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मिले फुटेज में भी उसके साथ और कोई नहीं था।




