राजनीतिएमपी

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।

लिस्ट में शिवराज सिंह का भी नाम शामिल

इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है जो बुधनी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। लिस्ट में 12 उम्मीदवार ST/SC समुदाय से हैं, जबकि 6 महिला उम्मीदवार हैं।

बीजेपी ने अब तक 136 उम्मीदवार घोषित किए

https://twitter.com/BJP4India/status/1711337331758911690?s=19

इससे पहले बीजेपी तीन लिस्ट जारी कर 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39, दूसरी लिस्ट में 39 और तीसरी लिस्ट में 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी। राज्य विधानसभा की कुल 230 सीटों में से बीजेपी 136 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button