राजनीतिराजस्थान

‘भाजपा आएगी, दंगे रुकवाएगी’ PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना,पीएम ने कह दी ये बड़ी बातें

नई दिल्ली – राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आज सोमवार 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने प्रदेश को कई योजनाओं की सौगात दी।

चित्तौड़गढ़ से पीएम मोदी की घोषणा :

  • पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को गारंटी दे रहा हूं कि हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर दिया जाएगा।
  • हमने राजस्थान के लाखों लोगों को पाइप से पानी पहुंचाने की गारंटी दी है। लेकिन आज एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना कर रहा है। दोनों राज्यों में लड़ाई हो रही है। लेकिन मेरी ये गारंटी थी कि अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है और राजस्थान को जरूरत है तो राजस्थान को भी मिलेगा। इसी संर्दभ में आज बिना किसी विवाद के राजस्थान के कई गांव, जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।
  • इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की है। लोक संगीत, लोक संस्कृति, शौर्य एवं यहां की एक एक विरासत पर गर्व करने की बात है। लेकिन 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है।
  • उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से कह रहा हूं कि आज जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। आज जब अराजकता, दंगे एवं पत्थरबाजी की बात आती है तो राजस्थान का नाम बदनाम होता है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है।
  •  5 साल राजस्थान में कांग्रेस ने यही किया है। हर भ्रष्टाचारी, गुंडा, दंगाई, अत्याचारी एवं कांग्रेस का हर नेता खुद को राजस्थान की सरकार मान बैठा है।
  • मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनहित की किसी योजना को हम रोकेंगे नहीं बल्कि उसको अच्छा एवं बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जिस जिस ने यहां भ्रष्टाचार किया है। गरीबों के पैसे लुटे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ये भी मोदी की गारंटी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button