देश

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका पर अक्टूबर तक टला फैसला, CBI ने दी थी HC के फैसले को चुनौती

नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल के लिए बड़ी राहत मिल गई है। लालू की जमानत रद्द करने के लिए सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर में फैसला सुनाएगा।

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें याचिका रद्द करने की मांग की थी। सीबीआई की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जमानत पर रिहाई के बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। उन्होंने 40 महीने जेल में बिताए हैं। इस पर सीबीआई की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कहा कि हाई कोर्ट से मिली जमानत का आदेश सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है। वह खराब स्वास्थ्य की वजह से जेल से बाहर आए हुए हैं। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत भी दी थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button