देशराजनीति

मोदी की गारंटी, तीसरे टर्म में भारत की इकॉनमी टॉप-3 में होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम नई दिल्ली में रीडेवलप किए गए इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) का इनॉगरेशन किया। इसका नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है। सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले सुबह उन्होंने हवन और पूजा की थी। कन्वेंशन सेंटर का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

तीसरे टर्म में टॉप-3 इकॉनमी में गर्व के साथ खड़ा होगा भारत
नए इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में वर्ल्ड इकोनामी में भारत 10वें नंबर पर था। दूसरे टर्म में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनोमी है। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन इकोनोमी में एक नाम भारत का होगा।

तीसरे टर्म में पहली तीन इकोनोमी में गर्व के साथ हिन्दुस्तान खड़ा होगा। थर्ड टर्म में टॉप थ्री में पहुंचकर रहेगा। ये मोदी की गारंटी है। ये भी विश्वास दिलाता हूं कि 2024 के बाद हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी। मेरे तीसरे कार्यकाल में आप अपने सपने अपनी आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, दुनिया सबसे बड़ा सोलर विंड पार्क, सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, दुनिया की सबसे लंबी टनल, दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल रोड ब्रिज भारत में है। उन्होंने कहा, जल्द ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम भी बनने जा रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button