अपराध व घटनाविदेश

Israel Hamas War : इजरायल का सीरिया पर हमला, दो एयरपोर्ट को बनाया निशाना, नेतन्याहू बोले- ISIS की तरह ही कुचला जाएगा हमास

Israel HAMAS War : इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच लगातार छठे दिन बृहस्पतिवार को भी युद्ध जारी रहा। इस युद्ध में अब पूरी तरह से इजराइल का पलड़ा भारी हो गया है। उधर, हमास भी हार मानने को तैयार नहीं है। वह भी लगातार हवाई हमले की कड़ी में इजराइल पर रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है।

इस बीच बृहस्पतिवार को हमास ने इजरायल को बड़ी चुनौती दे डाली है. इजराइल को धमकी भरे अंदाज में हमास ने कहा है कि गाजा कोई घूमने-फिरने का बागीचा नहीं है, जो कोई भी आ जाए। इसके साथ ही यह भी कहा कि इजराइज को यहां घुसना महंगा पड़ेगा।

इजराइल में भेजे 1200 लड़ाके

हमास की ओर से ताजा बयान में कहा गया है कि संगठन की ओर से इजरायल में अपने 1,200 लड़ाके भेजे थे, इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है. अगर इजराइल ने गाजा में आने की सोची तो इसकी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

बंधकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा हमास

उधर, इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मल्का का कहना है कि हमास एक कट्टरपंथी समूह है और उसने गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों को भी बंधक बना लिया है और अब यह आतंकी संगठन उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। बता दें कि हमास ने शनिवार को ही इजराइल में घुसकर कई सैनिकों और आम नागरिकों को बंधक बना लिया है।

हमास का दावा, नहीं की बच्चों की हत्या

इस बीच हमास की ओर से दावा किया गया है कि हमने 41 बच्चों की हत्या नहीं की है, जो इजराइल की ओर से कहा जा रहा है। बता दें कि हमास पर यह आरोप लगा है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बच्चों की हत्या की है।

उधर, इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मल्का का कहना है कि शनिवार को हमास के करीब 1500 आतंकियों ने इजरायल के बॉर्डर पर धावा बोला था। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी। इनमें कई आम नागरिक थे और इजराइल के अलावा अन्य देशों के रहने वाले थे।

गौरतलब है कि शनिवार को हमास ने 5000 रॉकेट इजराइल पर दागे, जिसके बाद इजराइल की प्रसिद्ध आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली भी ध्वस्त हो गई। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर लोगों की हत्या की। इसके बाद लगातार छठे दिन यानी बृहस्पतिवार को भी हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button