मौसम

Weather Update Today : दिल्ली में आज बारिश की संभावना, यूपी में दिखेगा मौसमी बदलाव, जानिए – आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने संभावना है। भारत मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को मौसम के अनुरूप ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभी की वजह से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है, जो मौसम के लिहाज से सामान्य है। जबकि अधिकतम तापामन 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

दिल्लीवासियों को बुधवार की सुबह थोड़ा ठंड का सामना करना पड़ा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ था। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जिससे पारा नीचे आ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

एक्यूआई के स्तर में सुधार 

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में थोड़ा सुधार देखा गया और यह 131 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में है मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

यूपी के मौसम का हाल

मार्च महीने में प्रवेश हो चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम (Uttar Pradesh Weather Updates) का लगातार बदलना जारी है। लंबे समय तक कड़ाके की ठंड पड़ी और अब धीरे धीरे टेंप्रेचर बढ़ने लगा है। हालांकि मार्च की शुरुआत मौसमी हालात की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना अगले एक हफ्ते तक जारी रहने वाला है। ऐसे में प्रदेश के कई भागों में बारिश, आंधी-बिजली की संभावना है। हालांकि दूसरी ओर गर्मी भी बढ़ने लगी है और पूर्वानुमान की मानें तो आज यानी शुक्रवार, 01 मार्च से मौसम में और अधिक बदलाव देखा जा सकेगा। राजधानी लखनऊ में भी धूप-छांव बना रहने वाला है। बारिश पड़ने के भी आसार हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने जोरदार बारिश पड़ने और ओले गिरने की संभावना जताई है।

पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार से पश्चिमी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और पूर्वी यूपी में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। चार मार्च तक पूरे यूपी में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं। बिजली गिरने की चेतावनी भी विभाग की ओर से जारी की गई हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान का इस समय उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button