यूपीनौकरी

UP IPS Transfer List : कानपुर – झांसी समेत इन जिलों के IPS अधिकारियों के तबादले, देखें 18 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

लखनऊ – UP IPS Transfer List : उत्तर प्रदेश में देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। दरअसल, गुरुवार की रात को 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। तबादलों की लिस्ट में प्रशांत कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन तो वहीं कानपुर पुलिस महानिरीक्षक (DIG Transfer) जोगेंद्र प्रसाद को बनाया गया है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), भ्रष्टाचार निवारण संगठन पद अखिलेश कुमार चौरसिया को  दिया गया है।

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी को और यूपी एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर  एस आनंद की तैनाती की गई है। ओम प्रकाश सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र बनाया गया।

इनको मिली जिलो की कमान

बलिया जिले के कप्तान (एसपी) देवरंजन वर्मा बनाए गए। मुजफ्फरनगर में अभिषेक सिंह को तैनात किया गया है। अलीगढ़ की जिम्मेदारी संजीव सुमन को दी गई है। एसएसपी रेलवे लखनऊ प्रशांत वर्मा बने हैं। कासगंज में अपर्णा रजत कौशिक को तैनात किया गया है। वहीं रायबरेली के कप्तान अभिषेक कुमार अग्रवाल बनाए गए हैं।

इनको बनाया गया जिले का कप्तान

श्रावस्ती से हटाकर सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी प्राची सिंह को दी गई है। फिरोजाबाद के नए कप्तान सौरभ दीक्षित बनाए गए हैं। बदायूं की जिम्मेदारी आलोक प्रियदर्शी को मिली है। चित्रकूट की कमान अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। श्रावस्ती का कप्तान घनश्याम को बनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button