अपराध व घटनादेशयूपीशहर व राज्य

UP में दर्दनाक हादसा : पति का शव लेकर आ रही पत्नी और 3 बेटियों की मौत, एंबुलेंस के परखच्चे उड़े

UP में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा कानपुर-उन्नाव हाइवे पर हुआ। यहां एंबुलेंस से शव लेकर लौट रही पत्नी और तीन बेटियों की हादसे में मौत हो गई, जबकि एक बेटी की हालत गंभीर है। दरअसल, महिला के पति का कानपुर हैलेट में इलाज के दौरान निधन हुआ। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी, 4 बेटियां शव लेकर गांव लौट रही थीं। तभी पुरवा थाना क्षेत्र के पास पहुंचते ही किसी अज्ञान वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस के दो टुकड़े हो गए।

हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके पर एसपी, एएसपी और एसडीएम भी पहुंचे। मामले में सीएम योगी ने दुख जताया है। ट्वीट कर दिवंगतों की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की है।

मामला मौरावां थाना क्षेत्र के मोहल्ला मौरावां का है। यहां के रहने वाले धनीराम (73) का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीती देर रात इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक धनीराम की पत्नी प्रेमा (70), बेटी मंजुला (45), अंजली (40), सुधा (36), रुचि शर्मा (30) आज सुबह शव लेकर लोट रही थीं। करीब साढ़े चार बजे एंबुलेंस पुरवा कोतवाली क्षेत्र के विलेश्वर मंदिर के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन और एंबुलेंस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस पलट गई। सभी लोग वाहन में ही दब गए।

आनन-फानन में सीओ पुरवा दीपक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन को सीधा कर किनारे लगवाया। लेकिन तब तक मां प्रेमा, बेटी मंजुला, अंजलि और रुचि शर्मा की मौत हो चुकी थी, जबकि सुधा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने घायल सुधा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एंबुलेंस के दो टुकड़े हो गए हैं। जबकि पीछे वाला हिस्सा पिचक गया है। पत्नी और बेटियां भी गांड़ी में शव के साथ दबी हुई थीं। पुलिस ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वाहनों को किनारे कराया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। एसपी ने बताया कि ड्राइवर की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button