कानूनी अधिकारनई दिल्ली

Shikhar Dhawan Divorce with Wife Ayesha Mukherjee: शिखर धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक

नई दिल्ली – Shikhar Dhawan Ayesha Mukerji Divorce : भारतीय क्रिकेट टीम से फ़िलहाल बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने माना कि धवन ने अपनी पत्नी को अपने इकलौते बेटे से सालों तक अलग रहने के लिए मजबूर किया, जिससे आयशा का मेंटली टॉर्चर हुआ है।

फैमिली कोर्ट के जज ने तलाक याचिका में शिखर धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को भी स्वीकार किया है। धवन ने अपनी पत्नी पर मानसिक टॉर्चर का आरोप लगाया था। इस फैसले में सबसे बड़ी बात ये रही कि कोर्ट ने दंपति के बेटे जोरावर की स्थायी हिरासत पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार किया।

कोर्ट से आयशा को मिले थे सख्त निर्देश

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने क्रिकेटर की पत्नी आयशा मुखर्जी को निर्देश दिया था कि वह सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की छवि को ठेस पहुंचाने वाला कोई बयान न दें। साल 2020 में आयशा ने सोशल मीडिया पर शिखर धवन से अलग होने का ऐलान किया था। दोनों के तलाक का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा था। शिखर धवन ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पत्नी आयशा पर आरोप लगया था कि वह सोशल मीडिया और मीडिया के सामने ऐसे बयान दे रही हैं जिनसे उनकी छवि ख़राब हो रही है।

दोनों की 2012 में हुई थी शादी 

साल 2012 में शिखर धवन और आयशा ने शादी की थी। शिखर धवन से शादी से पहले भी आयशा ने एक शादी की थी जो ज्यादा दिन नहीं चल सकी। हालांकि उस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। जिन्हें पहले अक्सर धवन के साथ देखा जाता था। धवन और आयशा का एक बेटा जोरावर है जो ज्यादातर अपनी मां के साथ ही रहता है।

शिखर धवन का क्रिकेटिंग करियर

टी20 इंटरनेशनल- 68 मैच, 1759 रन, 27.92 औसत, 11 अर्धशतक
वनडे इंटरनेशनल- 167 मैच, 6793 रन, 44.11 एवरेज, 17 शतक और 39 अर्धशतक
टेस्ट क्रिकेट- 34 मैच, 2315 रन, 40.61 औसत, सात शतक और 5 अर्धशतक
आईपीएल- 217 मैच, 6616 रन, 35.19 औसत, दो शतक और 50 अर्धशतक

इस तरह आयशा के प्यार में पड़े धवन

कहा जाता है कि शिखर धवन ने आयशा को हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था और उनकी तस्वीर देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। इसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों के बीच बात हुई और फेसबुक पर ही दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया था। शिखर उम्र में आयशा से 10 साल छोटे हैं।

2009 में दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद 2012 में धवन ने आयशा से शादी की थी। यह शिखर की पहली शादी थी, लेकिन आयशा की दूसरी शादी थी। आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई। आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है। जो 21 और 17 साल की हैं। शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button