Rajasthan Election 2023 : BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, सरकारी नौकरी से लेकर फ्री शिक्षा तक, जानिए संकल्प पत्र में क्या-क्या है खास?

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र (BJP Manifesto) जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संकल्प-पत्र का विमोचन करते हुए पार्टी का विजन बताया।
इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,अर्जुन राम मेघवाल, प्रहलाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा को दिया अहम स्थान
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को अहम स्थान दिया है। हर एक जिले में महिला थाना, छात्राओं को स्कूटी जैसी सुविधाएं देने का वादा पार्टी ने किया है। वहीं महंगाई से राहत देने के लिए लोगों को रसोई गैस कम रुपए में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा किस उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी। किसान, महिला, युवा, अनूसुचित जनजाति, गांव और गरीब को मजबूत किया जाएगा।
BJP के घोषणा पत्र में क्या है खास?
- प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी।
- महिलाओं को केजी से पीजी तक फ्री में शिक्षा दी जाएगी।
- राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
- बेटी के जन्म होगा तो दो लाख का सेर्विंग बॉन्ड दिया जाएगा।
- मातृ वंदन की रकम 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार की जाएगी।
- पेपर लीक की जांच SIT द्वारा कराई जाएगी।
- पीएम उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
- लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख से महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- गरीब परिवार के छात्रों को स्कूल के लिए 1200 रुपए की मदद की जाएगी।
- हर जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क का गठन होगा।
- नीलाम हुई किसानों की जमीन का मुआवजा देने के लिए नीति बनाई जाएगी।
- गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा।
- एमएसपी के ऊपर बोनस भी दिया जाएगा।
- टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स करवाया जाएगा।
- पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अवसर प्रदान किया जाएगा।



