नई दिल्ली

PM Narendra Modi आज ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, हर दिन की अलग होगी थीम, जाने क्या है खास?

नई दिल्ली – Sankalp Saptaah Inauguration: नीति आयोग की ओर से तीन से नौ अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह मनाया जाएगा। पिछड़े जिलों को मुख्य धारा में लाने के लिए कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (30 सितंबर) को भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से यह जानकारी दी गई है कि पीएम संकल्प सप्ताह  कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य ? 

इस कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जनवरी 2023 को लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। इसे तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए। इस उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे साथ ही दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। बता दें कि, इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।

हर दिन की अलग होगी थीम

3 से 9 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ में हर दिन एक अलग थीम रखी जाएगी, जो विशिष्ट विकास को लेकर समर्पित होगी और सभी आकांक्षी ब्लॉक इस पर काम करेंगे। शुरुआत के 6 दिनों की थी संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि दिवस हैं। वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का ‘संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह’ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प कार्यक्रम होंगे, जिसके तहत स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button