राजस्थान

PM Modi Rajasthan Visit : चितौड़गढ़ में पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, बोले – प्राथमिकता है राजस्थान का विकास

जयपुर – PM Narendra Modi Rajasthan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चितौड़गढ़ पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बापू और शास्त्री को किया नमन 

चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत बापू (महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है। कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया। बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है।

पीएम मोदी ने दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

राजस्थान का विकास है प्राथमिकता

चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमने राजस्थान में एक्सप्रेस-वे, हाइवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है।”

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button