राजस्थान

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 83 और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 83 और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटे हैं, जिन पर आगामी 25 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा।

यहां पर बता दें कि दूसरी सूची में 10 महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले भाजपा 41 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इस तरह कुल मिलाकर 124 सीटों पर  भाजपा ने राजस्थान में उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी दी है।

कई पूर्व मंत्रियाें को भी टिकट

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, काीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ समेत कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।

इस सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी नाम है, जो झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी। यह उनकी परंपरागत सीट है। उधर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदली गई है और इस बार उन्हें चूरू की बजाय तारानगर सीट से मैदान में उतारा गया है। यह अलग बात है कि वह तारानगर से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

यहां पर बता दें कि नामी प्रत्याशियों की कड़ी में उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा उतारा गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उधर, विद्याधर नगर विधायक राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button