Petrol – Diesel Price : जारी हो चुके हैं पेट्रोल डीजल के नए दाम, जानिए अपने शहर के नए भाव?

नई दिल्ली – Petrol Diesel Price : हर रोज की तरह आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बीते दिनों की तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया। आपको बताते चलें, करीब 19 महीने से पेट्रोल डीजल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महानगरों में कीतनी है कीमतें
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए/लीटर।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपए/लीटर।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल की कीमत 92.76 रुपए/लीटर।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपए और डीजल की कीमत 94.25 रुपए/लीटर।
शहर-शहर, जगह-जगह अलग होते हैं रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद भी कई राज्यों और शहरों में रेट अलग होते हैं। इसके पीछे की वजह टैक्स है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग राज्यों की सरकार अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। इसके साथ ही शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है।

अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करें।