यूपीटेक्नोलॉजी

NOIDA traffic police : अपराधियों की अब खैर नहीं, आंधी तूफान हो या पावर कट फिर भी काम करेगा ये खास कैमरा

नई दिल्ली : NOIDA traffic police: अपराधियों की अब खैर नहीं, आंधी तूफान हो या पावर कट फिर भी काम करेगा ये खास कैमरा राजधानी दिल्ली (Delhi ncr) से सटे नोएडा शहर को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। पहले कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन कई बार कुछ दुर्घटना हो जाए या अनहोनी की स्थिति में वो कैमरे ठीक से काम नहीं करते। कारण होता है असमय बिजली कटौती या स्टोरेज की कमी। इस समस्या से निजात पाने के लिए नोएडा पुलिस (Noida police) और नोएडा ट्रैफिक पुलिस अब हाई डेफिनेशन सिक्योरटी कैमरे लगाने जा रही है। ये कैमरे बिजली के भरोसे या बैटरी पर निर्भर नहीं रहेंगे।

सोलार एनर्जी से चलेंगे सारे कैमरे

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडीसीपी) शक्ति अवस्थी बताते हैं कि क्लाउड कैमरे नोएडा (Safe noida) में 44 जगह पर लगाए गए हैं। यह कैमरे बेहद किफायती है, इसमें डेटा को स्टोर करने की चिंता या बैटरी चार्ज करने की चिंता नहीं होगी। शक्ति अवस्थी (Adcp shakti avasthi) बताते हैं कि इन कैमरों से जो भी रिकॉर्ड होगा वो सब क्लाउड पर स्टोर होता है। इससे डेटा स्टोरेज की दिक्कत कभी नहीं होगी। इसमें एक सिम कार्ड लगा है जिसका खर्च 119 रुपए प्रतिमाह खर्च आएगा। शक्ति अवस्थी बताते हैं कि इसमें कोई एक्स्ट्रा वायर का काम नहीं हुआ अन्य चीजें भी सस्ती दरों में मिली है।

जूम करने की सुविधा उपलब्ध

एडीसीपी शक्ति अवस्थी बताते हैं कि यह कैमरे ज़ूम करने की सुविधा भी देता है। साढ़े तीन मेगापिक्सल वाले इस कैमरे के छह थाना (Police station in noida) क्षेत्र में लगाया गया है। सेक्टर 20,58,63,113,फेज 1, एक्सप्रेस वे के 44 स्थानों पर यह अभी वर्किंग हैं. और अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। यह कैमरे 20 से 25 प्रतिशत तक सस्ते दामों में लगाए गए है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button