देशधर्म व ज्योतिषयूपी

Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, बाबा बागेश्वर का फूटा गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

Mamta Kulkarni : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 23 साल बाद भारत लौंटी हैं। वे प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्पॉट हुईं। पूर्व एक्ट्रेस ने महाकुंभ में अपनी मौजूदगी के बारे में कहा कि वे अब पूरी तरह से आध्यात्म की तरफ मुड़ गई हैं। बीते 23 सालों से वे भगवान की भक्ति में रमी हुई हैं। महाकुंभ में स्नान के लिए आई थीं । यहां किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी है। उन्होंने इस बड़े सम्मान के लिए किन्नर अखाड़ा का धन्यवाद किया था।

बाबा बागेश्वर ने जताई आपत्ति

अब एक विवादित एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के बेहद पॉप्युलर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को कैसे महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है, ये सम्मान उसी को दी जानी चाहिए जो मन से संत या साध्वी हो, जिसने लंबा तप किया है। ऐसे में तो ये केवल एक उपाधि बनकर रह जाएगी।

बाबा बागेश्वर ने कह दी ये बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जो विवादित है, आपराधिक मुकदमे का सामना कर चुकी है। उसे अचानक से महामंडलेश्वर बनाने पर घोर चिंता और गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अखाड़े के द्वारा ममता कुलकर्णी को इतनी बड़ी उपाधि कैसे दी जा सकती है, उन्हें महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का पवित्र भाव हो। उन्होंने कहा कि वे खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं।

महाकुंभ में पहुंचे बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के इंतजामों की जमकर तारीफ की है। वहीं रील बनाने वालों के लिए कहा कि सब अपने-अपने काम में लगे हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button