टेक्नोलॉजीदेश

Chandrayaan-3: लैंडिंग से पहले बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने जताई खुशी,जानिए क्या कहा ?

नई दिल्ली- आज पूरे देश की निगाहें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो के बहुत ही महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 पर है। मिशन चांद के तहत ये इसरो का तीसरा प्रोजेक्ट है, जो अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। अब बंगाल सीएम एवं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश को गर्व करना चाहिए।

इसरो में है भारत के लोग, किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं

बंगाल सीएम एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर हमें खुशी मनानी चाहिए। ममता ने कहा कि, ‘इसरो देश की टीम है। उनकी कड़ी मेहनत से देश प्रगति कर रहा है, इसरो में भारत के लोग, वैज्ञानिक और अर्थशास्त्री शामिल हैं, जो किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है। इस मिशन में भारत के वैज्ञानिकों का अहम योगदान है।

हमे एकजुट होकर पूरे देश को इसकी खुशी मनानी चाहिए

ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आगे कहा है कि इसमें बंगाल समेत पूरे भारत के वैज्ञानिक शामिल हैं। इन सभी लोगों के प्रयासों का मैं सराहनी करती हूं। भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत के लूनर एक्स्प्लॉरेशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बता दें कि टीएमसी प्रमुख सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि, ‘भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के करीब है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग और सफलता की खुशी मनानी चाहीए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button