विदेश

Israel Hamas War : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल जाएंगे इजराइल, क्या निकलेगा जंग का समाधान? या महाजंग की तैयारी?

Joe Biden Israel Visit : इजराइल और हमास के बीच खूनी जंग में हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे हैं। इजराइल और हमास के ताबड़तोड़ हमलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंच गए हैं। पुतिन का यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजारइल दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ है। पुतिन चीन में अमेरिका को घेरने की रणनीति बनाएंगे। जो बाइडेन कल इजराइल पहुंचेंगे और वहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे।

जंग का फायदा उठाने वालों को संदेश देंगे बाइडेन

इजराइल दौरे पर गए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल और दुनिया के एक बेहद जरूरी क्षण में इजराइल का दौरा करेंगे। वह इजराइल आकर अमेरिका की एकजुटता की पुष्टि करेंगे। उन्होंने कहा किहमास और बाकी आतंकवादियों से अपने लोगों की रक्षा करना और भविष्य के हमलों को रोकना इजराइल का अधिकार है। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल-हमास जंग का फायदा उठाने की कोशिश करने वालों को बाइडेन स्पष्ट संदेश देंगे। ब्लिंकन ने कहा कि इजराइल और अमेरिका मानवीय सहायता को गाजा में नागरिकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं।

अमेरिका को घेरने की रणनीति बनाएंगे पुतिन

बता दें कि पुतिन 17 और 18 अक्टूबर दो दिन चीन में रहेंगे और अमेरिका को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे। बड़ी बात यह है कि पुतिन यूक्रेन पर हमले के बाद किसी प्रमुख वैश्विक शक्ति वाले देश के पहले दौरे पर हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग इजराइल-हमास और रूस-यूक्रेन जंग समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रूस और चीन इजराइल और अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए संयुक्त बयान भी जारी कर सकते हैं।

गाजा में पिछले 24 घंटों में 254 लोग मरे

इजराइल-हमास के बीच जंग का आज 11वां दिन है। कल गाजा में अबतक की सबसे भीषण जंग देखने को मिली। पूरी रात गाजा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक होती रही, जिसमें 254 लोग मारे गए और हमलों में 562 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके मारे गए।

बाइडेन को गाजा के नागरिकों की भी चिंता

राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल पर हमला करने वाले हमास द्वारा बंधक बनाए लोगों की रिहाई की सुनिश्चितता पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही अमेरिका और इजराइल ऐसी योजना को  जो दोनेां देशों और बहुपक्षीय संगठनों से मानवीय सहायता को गाजा में नागरिकों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगी।

इजराइल को बाइडेन ने दी थी ये नसीहत

इससे पहले जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू में इजराइल हमास संघर्ष पर बड़ी बातें कही थीं। बाइडेन ने कहा कि हमास और इजराइल दोनों ने एकदूसरे पर हमले किए हैं, लेकिन दोनों के हमलों में फर्क है। उन्होंने जहां इजराइल के हमले को जायज बताया, वहीं हमास के हमले को बर्बरपूर्ण बताया। हालांकि उन्होंने इजराइल को भी परोक्ष रूप से चेतावनी दे डाली है। अपने ही दोस्त इजराइल के खिलाफ बाइडेन ने ऐसा बयान दिया जो इजराइल की गाजा में हो रही कार्रवाई पर सवालिया चिह्न लगाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘गाजा में इजराइल का हमला इजराइल के लिए बड़ी गलती होगी।’ बाइडेन ने साफ कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि इजराइल ​गाजा में निर्दोष नागरिकों की हत्या से बचने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’

इजराइल और हमास के हमलों में है बुनियादी अंतर: बाइडेन

हमास पर इजराइली हमले और उससे पहले आतंकी संगठन हमास के इजराइल पर हमले के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास के हमले में मारे गए इजरायलियों और फिलिस्तीनी नागरिकों और तेल अवीव के जवाबी हमले में मारे गए हमास आतंकवादियों के बीच एक ‘बुनियादी अंतर’ है। क्योंकि आतंकवादी समूह हमास बर्बरता में लगा हुआ है। हमास प्रलय मचाना चाहता है। उसके इरादे बहुत नकारात्मक हैं। एक इंटरव्यू में बोलते हुए, बाइडेन ने हमास को ‘कायरों का झुंड’ कहा, जो नागरिकों के पीछे छिपे हुए हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button