Giorgia Meloni : पति से अलग होने के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर, पोस्ट में लिखा #Melodi

Giorgia Meloni PM Modi Selfie : वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (COP28) इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुई। इस समिट में भाग लेने के लिए दुनियाभर के नेता पहुंचे। आपको बता दे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समिट में शिरकत करने गए थे। वहां पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से भी हुई। इस दौरान मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
PM मोदी के साथ मेलोनी की सेल्फी वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा कि COP28 में गुड फ्रेंड्स। #Melodi।
दुनियाभर के नेताओं से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने जो सेल्फी शेयर की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वो दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। COP28 के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कई नेताओं से मिले।




