नई दिल्ली

Delhi Excise Policy Case : CM केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ED, AAP नेताओं ने किया दावा

नई दिल्ली – Delhi Excise Policy Case : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को बार-बार नोटिस भेजना उन्हें गिरफ्तार करने और लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की साजिश का हिस्सा है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि ED गुरुवार यानी आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड करेगी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी इस तरह के नोटिस से नहीं डरती : आतिशी

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा था कि ईडी ने सीएम केजरीवाल के बार-बार लिखित अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है, जिसमें यह बताने की मांग की गई है कि उन्हें पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईडी से बार-बार पूछा कि वह बताएं कि उन्हें पूछताछ के लिए किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप इस तरह के नोटिस से नहीं डरती।

सीएम केजरीवाल के आवास पर हो सकती है रेड

वहीं दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी ईडी के नोटिस के समय पर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने भी एक्स पर लिखा, सुनने में आ रहा है गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर ED पहुंच कर उन्हें गिरफ़्तार करने वाली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी ने अब तक यह जवाब नहीं दिया है कि सीएम केजरीवाल को गवाह या आरोपी, किस तौर पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति का पूरा मामला सियासी है और केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कराने की साजिश रची है। आप नेता ने कहा कि जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी निर्दोष साबित होंगे।

ईडी को लिखा था पत्र

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर उनसे प्रश्नावली मांगी थी। आपको बता दें कि ईडी को लिखे पत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एजेंसी से प्रश्नावली मांगी थी और उन्हें भेजे गए समन की मंशा पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया था कि 19 जनवरी को राज्यसभा चुनाव होने हैं और उन्हें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दिल्ली सीएम के तौर पर हिस्सा भी लेना है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button