Bihar Politics : क्या बिहार में कुछ बड़ा खेल होने वाला है? कांग्रेस ने सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा, 12 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट

पटना – Congress MLAs reached Hyderabad : ऑपरेशन लोटस से डरी हुई है बिहार कांग्रेस। टूट के डर से कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से हैदराबाद ले जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा आगे निकले हैं। सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से ले जाया गया है। इस टीम में सिद्धार्थ, मनोहर और एक मुस्लिम विधायक शामिल नहीं हैं।
बिहार में क्या सच में होने वाला है कोई खेला?
बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने पर कांग्रेस विधायकों को बुलाया जाएगा। 12 फरवरी से सत्र शुरू हो रहा है, उसी दिन एनडीए सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। दरअसल, शनिवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें बिहार कांग्रेस के सभी 19 विधायक मौजूद थे। कहा जा रहा है कि बिहार में होने वाले संभावित खेल से बचाने के लिए विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है।
दलबदल से बचना है तो 19 में से 13 को तोड़ना होगा
बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इनमें से 12 विधायक कांग्रेसी हैं। दलबदल की स्थिति में विधायकी बरकरार रखते हुए 13 को तोड़ना जरूरी होगा। लोकसभा चुनाव सामने हैं। एनडीए गठबंधन कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका देने के साथ-साथ मंत्री पद का लालच भी दे सकता है।
क्या हो सकता है खेल
तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में अब खेला शुरू होगा। उधर, एनडीए के घटक दल हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने एक और मंत्री पद की मांग की है। वे आगे कोई भी फैसला ले सकते हैं। इसलिए एनडीए की नजरें महागठबंधन के दलों पर हैं।




