अपराध व घटनायूपी

सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पति ही निकला आरोपी

उत्तर प्रदेश – नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को खोजकर गिरफ्तार कर लिया है। महिला अधिवक्ता का पति अपने घर के ही स्टोर रूम में छिपा हुआ था। तलाश करने के दौरान पुलिस ने देर रात 3 बजे उसे स्टोर रूम से बाहर निकाला। कहा जा रहा है कि आरोपी हत्या के बाद घर के ही स्टोर रूम में छिपकर बैठ गया था। जिसके बाद वह 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपि पति को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।

61 वर्षीय महिला अधिवक्ता की संदिग्ध मौत

रविवार को नोएडा सेक्टर-30 स्थित D-40 मकान में रहने वाली महिला अधिवक्ता रेनू सिन्हा का शव घर के बाथरूम से मिला था। 61 वर्षीय महिला अधिवक्ता रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं। इनकी मौत को लेकर परिजनों का कहना था कि रेनू की हत्या की गई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेनू के पति द्वारा ही उसपर हमला किया गया है। जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने फरार आरोपी पति को किया गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ पत्नी की हत्या के बाद से रेनू का पति फरार था। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। ऐसे में शक की निगाह लगातार रेनू के पति पर ही जा रही थी। इसी बीच बीती रात को पुलिस ने उसे उसके घर के स्टोर रूम से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस की टीम

इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का असली कारण का पता चल पाएगा। पुलिस टीम इस माले में स्थानीय लोगों से बयान ले रही है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल से सबूत भी इक्ट्ठा करने में लगी है। इस घटना को लेकर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button