यूपी

Anurag Thakur : वाराणसी दौरे पर अनुराग ठाकुर ने किया दावा, यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

Varanasi News – Anurag Thakur : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी। देश में 400 पार सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनेगा। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी कि नेता प्रतिपक्ष बन सके। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें।

कांग्रेस का सुपड़ा साफ

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी न्याय यात्रा की हवा निकल गयी है। अब यह हालत हो गई है कि राहुल गांधी के गाड़ी के आगे भी कोई नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश से ही वायनाड जाकर राहुल गांधी ने यूपी के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं। जिससे जनता को और स्वयं हमें भी काफी दुख हुआ। राहुल गांधी के गंदे और भद्दे बयान के बाद जनता इस बार कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी। सोनिया गांधी को यूपी की जनता ने कई बार जिताया। लेकिन उन्होंने भी यहां की जनता की अनदेखी की।

कांग्रेस की हो चुकी है विदाई

उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को जनता का वोट मिला। लेकिन अब उन्हें कोई पूछने नहीं आता। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की अब विदाई हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सोच सनातन धर्म को अपमानित करने, देश को टुकड़ों में बांटने, बहुसंख्यक आबादी को अपमानित करने की है।

‘इंडिया’ गठबंधन’ ठगबंधन

आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘इंडिया’ गठबंधन (‘India’ alliance) को ठगबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दिखावे का गठबंधन है और यह पूरी तरह से ठगबंधन है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर बल देती है। शीर्ष नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button