Actress Akshara Singh ने कर दिया एलान, लड़ेंगी लोकसभा 2024 का चुनाव, जानिए किस पार्टी से लड़ेगी चुनाव?

नई दिल्ली – अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का राजनीति में आना और चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। बड़ी संख्या में अभिनेता राजनीतिक में न केवल सक्रिय हैं, बल्कि ईमानदारी से अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojppuri Actress Akshara Singh) भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई सारी फिल्मों में उम्दा भूमिकाएं निभाकर लाखों लोगों को प्रभावित किया हैं। उनके चाहने वाले बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल में भी हैं।
दोपहर बाद जनसुराज पार्टी की ज्वाइन करेंगीं
ताजा जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोमवार दोपहर 3 बजे जनसुराज पार्टी की सदस्यता लेंगीं। कुछ देर बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Jan Suraj Party chief Prashant Kishore) खुद अक्षरा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि वह वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरकर राजनीति में किस्मत आजमाएंगी। वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।
पवन सिंह भी चुनाव लड़ने की जता चुके हैं इच्छा
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी यह कहकर सनसनी फैला चुके हैं कि ऑफर आया तो सोचेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी संख्या में भोजपुरी एक्टर भी चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि हाल ही में प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता लेने का फैसला लिया है।
भोजपुरी के 3 एक्टर हैं वर्तमान में सांसद
गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं, जबकि दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं, वहीं सबसे चर्चित भोजपुरी स्टार रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।




