एक साथ 4 देशों से लड़ी थी 6 दिनों की जंग, जानिये Israel के बारे में 10 रोचक बातें जो आपको कर देंगीं हैरान

इजराइल पर आतंकी संगठन HAMAS ने शनिवार सुबह हमला कर दुनियाभर में सनसनी मचा दी। रायटर्स समेत कई समाचार एजेंसियों का दावा है कि HAMAS ने करीब 5000 रोकेट के दक्षिण इलाकों में बरसाए हैं, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने की बात कही जा रही हैम
इजराइल बेहद मजबूत देश है। 1967 में इजराइल ने सीरिया, मिस्र, फलिस्तीन और जॉर्डन के साथ एक साथ जंग लड़ी और जीती भी. आइये यहां पर बताते हैं आपको इजराइल के बारे में 10 अहम और रोचक बातें।
93 लाख से अधिक है जनसंख्या
विश्व के एकमात्र यहूदी देश जनसंख्या 93 लाख से कुछ अधिक है, यह आंकड़ा वर्ष 2021 का है। इतने लोग कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में रहते हैं। इस देश के लोग बेहद स्वाभिमानी होते हैं और तकनीकी दक्षता पर अधिक ध्यान देते हैं।
फलिस्तीन से अलग होकर बना था इजराइल
यह ऐतिहासिक रूप से सच है कि फिलिस्तीन से ही अलग होकर इजरायल देश बना। यह दुनिया का पहले यहूदी देश है और यहां पर बहुतायत आबादी यहूदियों की है। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में इजराइयल जैसे 19 देश एक साथ समा सकते हैं। इस देश में करीब 74 प्रतिशत आबादी यहूदियों की है, जबकि गैर यहूदियों में ज्यादातर अरब मूल के लोग हैं।
1900 में छेड़ी थी अलग राज्य की मांग
यहां पर बता दें कि 19वीं सदी तक फिलिस्तीन में कुल 87 प्रतिशित मुस्लिम आबादी रहती थी, जबकि सिर्फ 10 प्रतिशत इसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते थे। यहूदी की बात करें तो सिर्फ 3 प्रतिशत यहूदी आबादी यहां पर थी। यह भी ऐतिहासिक रूप से सच है कि वर्ष 1900 में यहूदियों ने अलग राज्य की मांग छेड़ी थी।
अंग्रेजी शासन के दौरान शुरू हुआ था विवाद
ऐसा कहा जाता है कि फिलिस्तीन पर ब्रिटेन शासन के दौरान अंग्रेजों ने ‘फूट करो राज करो’ नीति के तहत यहूदियों के लिए अलग देश की मांग का समर्थन किया था। यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ।
वर्ष 1948 में फिलिस्तीन के बंटवारे के साथ इजरायल का जन्म हुआ। यह अलग बात है कि इस्राइल और फिलिस्तीन का विवाद का अंत 70 वर्ष के बाद भी नहीं हो पाया है।
100वां सबसे छोटा देश है इजराइल
यहां पर बता दें कि इजराइल विश्व का 100वां सबसे छोटा देश है। यहां की आबादी 93 लाख से कुछ अधिक ही है। इस देश की लंबाई लगभग 290 मील 470 किमी और चौड़ाई 85 मील यानी 135 किमी है।
जन्म लेते ही मिलती है इस देश की नागरिकता
इजराइल दुनिया का ऐसा देश है, जहां बच्चे के जन्म लेने के साथ ही इस देश की नागरिकता मिल जाती है। इस लिहाज से यह दुनिया का इकलौता देश है।
यहूदियों को बड़ी छूट
यहूदी विश्व के किसी भी देश में क्यों नहीं रहे हों। चाहें तो इजराइल में आकर रह सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि यहूदी बच्चे ने अगर अमेरिका, ब्रिटेन में जन्म लिया है तो वह स्वतः ही इजराइल का नागरिक हो जाता है।
लिखित संविधान नहीं
यह विश्व का एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन यह जानकर हैरत होगी कि इस देश में ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की तरह लिखित संविधान नहीं हैं। यह जानकर और हैरत होगी कि इस देश में परंपरा और सुविधा के हिसाब लोग नियमों में बदलाव और सुधार करते हैं।
हिब्रू (Hebrew) है इजराइल का भाषा
इजराइल की भाषा हिब्रू है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह बाइबल की भाषा है। य़ह भी रोचक तथ्य है कि हिब्रू ही विश्व की इकलौती भाषा है, जिसका पुनर्जन्म हुआ है, ऐसा कहा जाता है।
इजराइली भाषा में मराठी के अंश !
यह भी तथ्य है कि हिब्रू और अरबी इजरायल की सरकारी भाषा है। इस भाषा की एक खूबी यह है कि हिब्रू को उर्दू की तरह दाहिने से बाएं लिखा जाता है। हिब्रू कहें या फिर इजराइली भाषा की बोली में मराठी का भी अंश माना जाता है।




