नई दिल्ली

Panjab National Bank Notice : पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर्स तुरंत करले ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली – Panjab National Bank News : पंजाब नेशनल बैंक ने अपने उन अकांउट होल्डर्स को एक बार फिर अगाह किया है जिन्होंने पिछले दो साल से कोई लेन-देन नहीं किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैंक की ओर से अलर्ट जारी कर कहा गया है, “प्रिय ग्राहक, यदि दो वर्ष से अधिक की अवधि के लिए खाते में कोई ग्राहक लेनदेन नहीं होता है, तो खाता निष्क्रिय यानी बंद हो जाएगा। कृपया अपने खाते को बंद होने से बचाने के लिए उसमें लेनदेन सुनिश्चित करें।”

PNB ने अकांउट को बंद करने का किया फैसला

हालांकि, आपको बता दे की यह पहली बार नहीं है जब बैंक ने इसे लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। कई बैंक अकांउट में लगातार कई सालों से कोई ट्रांजेक्शन नहीं होने की वजह से इसका कोई दुरुपयोग नहीं हो, इसी मद्देनजर बैंक ने इन अकांउट को बंद करने का फैसला किया है।

पहले भी कर चुका है नोटिस जारी

गौरतलब है की इससे पहले भी पंजाब नेशनल बैंक ने 1 मई 2024, 16 मई 2024, 24 मई 2024, 1 जून 2024 और 30 जून 2024 को भी ऐसे कस्टमर्स को अलर्ट किया था। ऐसे में अगर आपका भी अकांउट इस बैंक में है तो जल्द से जल्द ट्रांजेक्शन कर लें जिससे खाता बंद ना हो। नहीं तो फिर से इसे चालू करने के लिए आपको बैंक के शाखा जाकर केवाईसी करानी होगी।

इनको मिलेगी छूट

आपको बता दे की बैंक ने पहले ही ग्राहकों को बता दिया है कि जिन खातों से डीमैट अकांउट लिंक्ड हैं उन्हें नहीं बंद किया जाएगा। आपको बता दे की इसके अलावा 25 साल के कम उम्र के वो ग्राहक जो स्टूडेंट्स हैं उन्हें भी छूट दी जाएगी। साथ ही SSY और PMJJBY जैसी स्कीम्स के लिए खोले गए खातों को भी नहीं बंद किया जाएगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button