देशनई दिल्लीराजनीति

Delhi Election 2025 : Delhi का सियासी दंगल चरम पर..AAP का ‘लुभावने वादों’ वाला Manifesto हुआ Launch..! AAP की 15 गारंटियों में तीन वादे पुराने

नई दिल्ली – Delhi Election 2025 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में दिल्ली की जनता को AAP की सरकार फिर बनने पर 15 गारंटी दी गई हैं, जिन्हें अगले 5 साल में पार्टी ने पूरा करने का वादा किया। दिल्ली के पूर्व CM ने अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान माना कि उन्होंने साल 2020 में किए गए तीन वादे पूरे नहीं किए।

AAP का मेनिफेस्टो जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन 3 कामों को अपना सपना बताया। साथ ही यह भी वादा किया कि अगले 5 सालों में इसे जरूर पूरा करेंगे।

3 वादे पूरे नहीं कर पाए – केजरीवाल

AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं, जो अगले 5 साल में पूरी होंगी।” उन्होंने कहा कि इनमें से 3 गारंटी मैंने 2020 में दी थी। इसमें 24 घंटे साफ पानी, यमुना साफ करने का वादा और दिल्ली के सड़कों को यूरोपीय स्टैंडर्ड का बनाना शामिल हैं।

पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा, “हमने 2020 में कहा था कि हर घर में 24 घंटे साफ पानी का इंतजाम करेंगे। हमने कहा था यमुना साफ करेंगे। हमने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाएंगे, एकदम साफ-सुधरी और शानदार सड़कें बनाएंगे कि कोई भी आए तो देखें और कहें कि हां, दिल्ली देश की राजधानी हैं। अच्छी है, सुंदर हैं। ये 3 गारंटी 2020 में की थी। आज सामने कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 सालों में हम ये तीन काम नहीं कर पाए।”

‘इन कामों को पूरा करना मेरा भी सपना’ – केजरीवाल

पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हमारी फरवरी साल 2020 में सरकार बनी, मार्च में कोरोना हो गया। ढाई साल कोरोना चला। इसके बाद इन्होंने फर्जी जेल-जेल का खेल खेला। कभी सत्येंद्र जैन जेल में, कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह… मेरी सारी टीम बिखर गई। अब हम सारे जेल से बाहर आ गए। अब ये तीनों चीजें हर दिल्लीवाले का भी सपना है और मेरा भी सपना है। व्यक्तिगत तौर पर मैं दिल्ली में होते देखना चाहता हूं। अगले पांच सालों में हम ये तीन काम करेंगे। इसके लिए हमारे पास फंड भी हैं और प्लान भी हैं।

जनता से केजरीवाल की 15 गारंटियां

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी और मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिकों में फ्री इलाज जारी रहेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button