यूपी

CM Yogi Adityanath : CM Yogi को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मी के नंबर पर आई कॉल से मचा हड़कंप

लखनऊ – CM Yogi Adityanath : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी वाले कॉल की जानकारी के बाद यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एक पुलिसकर्मी के CUG नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था। फिलहाल, यूपी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जिस पुलिसकर्मी के CUG नंबर पर कॉल आया, उनकी तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हेड कॉन्स्टेबल उधम सिंह के मुताबिक, उनके सीयूजी नंबर पर कॉल करने वाले ने कहा कि CM योगी को जान से मार दिया जाएगा, उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

कौन बोल रहे हो… पूछने पर काटा दिया कॉल

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि जब उसने पूछा कि कौन बोल रहा है और कहां से बोल रहा है, धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स ने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। उधम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजकर 8 मिनट पर उनके मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था।

आरोपी की तलाश में जुटी चार टीमें

हेड कॉन्स्टेबल की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे कॉल करने वाले की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें लगाईं गईं हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

सीएम योगी आदित्यनाथ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। बीते साल भी एक युवक ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स के माध्यम से सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी भदोही का रहने वाला था।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button