राजस्थान

Rajasthan Election 2023 : ‘देश पर विपदा आती है तो कोई इटली चला जाता है तो कोई जयपुर आ जाता है’, सीएम योगी ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

Rajasthan Election 2023 : गुरुवार को चुनावी राज्य राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर विपदा आती है तो कोई इटली चला जाता है तो कोई जयपुर आ जाता है। आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सोनिया गांधी जयपुर शिफ्ट हो गई हैं।

गुरुवार को राजस्थान के इटावा, केकडी और बूंदी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक देश के मुसलमानों का बताती थी। कांग्रेस गरीबों का हक छीन लेती है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक युवा और गरीबों का है, इसलिए मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था। केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यही रामराज्य है।

कांग्रेस समस्याओं का बोझ, भाजपा समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे, राजस्थान के लोगों को इस अवसर पर अयोध्या आना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्याओं का बोझ है। कांग्रेस ने केवल समस्याएं दी हैं जबकि भाजपा ने समस्याओं का समाधान निकाला है।

राजस्थान में परिवारवाद हावी

प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब एक भ्रष्ट सरकार काम करती है तो परिवारवाद हावी होना ही है। यहां माफिया हावी है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में भी ऐसे माफिया थे, हम ऐसे माफियाओं के लिए बुलडोजर लेकर आए। योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था एवं रोजगार के साधन के लिए इसके लिए राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनना आवश्यक है।

‘विकास के बैरियर के तौर पर जानी जाएगी  गहलोत सरकार’ 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गहलोत सरकार अव्यवस्थाओं और आपसी लड़ाई के लिए जानी जाएगी। यह सरकार विकास के बैरियर के तौर पर जानी जाएगी जबकि पिछली वसुंधरा सरकार लगातार काम कर रही थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button