एमपी

MP Election 2023 : MP विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP ने 92 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस पांचवीं लिस्ट के साथ बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य की 228 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा चुकी है। अभी 2 सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है। पार्टी ने गुना और विदिशा सीट होल्ड कर दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट कट गया है। इंदौर-3 से राकेश गोलू शुक्ल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर-3 से बीजेपी विधायक हैं। वहीं ग्वालियर पूर्व से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी माया सिंह को और ग्वालियर साउथ से नारायण सिंह कुशवाह को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही साथ दमोह विधानसभा सीट से पार्टी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया को टिकट दिया है। वहीं बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को उम्‍मीदवार घोषित किया गया है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1715690055279476893?s=19

शिवपुरी विधानसभा सीट से देवेंद्र जैन को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम ऐलान किया है। बीजेपी ने शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काट कर देवेंद्र जैन को उम्मीदवार बनाया है। यशोधरा राजे सिंधिया ने पहले ही उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव महीं लड़ने का ऐलान किया था। कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि इस सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है लेकिन बीजेपी ने शिवपुरी से देवेंद्र जैन को अपना उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। इसके साथ बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन का टिकट काटकर उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट मिला है। 2 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सिद्धार्थ राज तिवारी को बीजेपी ने त्योंथर से मैदान में उतारा है।

BJP ने इन महिलाओं पर लगाया चुनावी दांव

बीती रात को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ था। जिसके बाद पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने पांचवीं सूची में 12 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। इनमें ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, हट्टा से उमा खटीक, रैगांव से प्रतिमा बागरी, चित्रांगी से राधा सिंह, मंडला से संपतिया उईके, बालाघाट से मौसम विसेन, खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना से छाया मोरे, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, धार से नीना विक्रम वर्मा और डॉ अम्बेडकर नगर-महू से उषा ठाकुर का नाम शामिल हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button