MP Crime News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक के भतीजे समेत 3 पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जानिए पूरी वारदात की घटना?

भोपाल – MP Crime News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम आगामी 3 दिसंबर (रविवार) को घोषित किया जाएगा। उससे पहले ही राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस के विधायक के भतीजे पर एक किशोरी को अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पॉक्सो एक्ट में भी मामला हुआ दर्ज
किशोरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे सरविंद कुशवाह समेत तीन युवकों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाबत एएसपी अमृत मीणा का का कहना है कि किशोरी ने पुरानी छावनी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पूरी घटना 21 नवंबर की है।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को पीटा भी
शिकायत के मुताबिक, 21 नवंबर को वह घर से निकली थी इस दौरान सरविंद कुशवाह, रामू कुशवाह के साथ मौजूद छोटे खान स्कॉर्पियो गाड़ी से आए और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे मोती झील स्थित प्लांट के पास ले कर गए। इसके बाद तीनों (सरविंद कुशवार, रामू कुशवाह और छोटे खान) ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जमकर मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी और फिर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बाबत बताया।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
किशोरी कई दिनों तक सहमी रही फिर हिम्मत करके पुरानी छावनी छाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उधर, एफआईआर के बाद एएसपी अमृत मीणा का कहना है कि कानून के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी माममा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी दर्ज हुआ है, इसलिए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।




