World Cup 2023 : आखिरी वक्त पर टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, अक्षर की जगह अब इस खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री

नई दिल्ली – स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को भारत की विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। अश्विन को चोट से उबर नहीं पाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है। आईसीसी ने गुरुवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को विश्व कप टीम में बदलाव का आखिरी दिन था।
अक्षर को चोट से उबरने में तीन से चार हफ्ते लगेंगे। 29 साल के स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल एशिया कप के सुपर-4 लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद उनके ठीक होने की कोशिशें की जा रही थीं, लेकिन वह ठीक नहीं हो सके।
सुंदर भी रेस में थे, लेकिन अश्विन के अनुभव से पिछड़ गए.
चोट के कारण अक्षर के टीम से बाहर होने की संभावना पहले से ही थी। ऐसे में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में चयन की दौड़ में थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने अश्विन के अनुभव को तवज्जो दी है।
ये हैं भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।




