राजनीतिनई दिल्ली

मनोज झा के लिए RJD ने मांगी Y श्रेणी की सुरक्षा, जानिए कौन लेना चाहता है राज्यसभा सांसद की जान

नई दिल्ली – Manoj Jha Death Threat: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर चर्चा के दौरान मनोज झा ने ठाकुर पर एक पुरानी कविता सुनाई थी। राज्यसभा सांसद मनोज झा के इस कविता पर सियासी गलियारों में जमकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच आरजेडी ने एक गहरी आशंका जताई है कि मनोज झा की जान को खतरा है। जिसके मद्देनजर RJD ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मनोज झा के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

RJD के ही नेता उतरे विरोध में

बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन और आरजेडी से विधायक उनके बटे चेतन आनंद ने बुधवार को इस मनोज झा की कविता पर आपत्ती जताई थी। इसके अलावा जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह ने भी मनोज झा को चेतावनी देते हुए कहा कि ठाकुरों मत छेड़िए। मनोज झा की कविता पर बीजेपी सहित बिहार के कई विपक्षी नेता भी हमलावर हैं।

पत्र में इन नेताओं का जिक्र

आरजेडी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मनोज झा की गर्दन काटने की बात कही है। इसके अलावा धमकी देने वाले नेताओं में नीरज बबलू का भी नाम लिया गया है। साथ ही आनंद मोहन का नाम लिए बिना लिखा गया है कि पूर्व सांसद ने जीभ काटकर आसन तक उछालने की बात कही व धमकी दी है।

Y कैटेगरी सुरक्षा की मांग

पत्र में लिखा गया है कि मनोज झा सभ्य, बुद्धिजीवी और शांत स्वभाव वाले इंसान हैं, गौरवशाली प्रतिभा धनी व्यक्ति का संरक्षण सरकार का कर्तव्य भी है। आरजेडी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख कर तत्काल मनोज झा की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button