नई दिल्ली – पाकिस्तान की सीमा हैदर जब से पबजी पर प्यार होने के बाद सचिन मीणा के लिए भारत आई हैं, तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब तो उनकी प्रेम कहानी पर ‘कराची टू नोएडा’ नाम से फिल्म बन रही है, जिसके ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं। फायरफॉक्स प्रोडक्शन सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहा है। उन्होंने सीमा हैदर को भी फिल्म ऑफर की है, जिस पर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस आगबबूला है और मेकर्स को धमकी दी है। एमएनएस पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर ऐसे तमाशे बंद नहीं किए, तो राड़ा हो जाएगा।
पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार
पबजी खेलकर पाकिस्तान से इंडिया आई सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कयासबाजी का मौका दे दिया है। उसने इस विषय पर मीडिया के सामने सीधा सीधा टिप्पणी करने से तो इंकार किया, लेकिन कहा कि जब होगा तो सबको पता चल जाएगा। सीमा हैदर ने कहा कि यह उसका व्यक्तिगत मामला है और इसे मीडिया में उछालने की कोई जरूरत नहीं है। इसी के साथ फिल्म बनाने की बात को भी सीमा हैदर ने खारिज किया है। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि उसने ना तो अब तक कोई फिल्म साइन की है और ना ही भविष्य में ऐसा कुछ करने की योजना है।
सीमा ने फहराया तिरंगा लगाए भारत मे की जय के नारे
सीमा हैदर फिलहाल अपने पति सचिन मीणा के साथ उनके ग्रेटर नोएडा स्थित घर पर मौजूद है। रविवार को सीमा हैदर से मिलने के लिए उसके वकील एपी सिंह पहुंचे थे। इस दौरान सीमा हैदर और सचिन मीणा रविवार को ही अपने छत पर तिरंगा लहराते नजर आए थे। तिरंगा लहराते हुए सीमा हैदर ने संदेश देने की कोशिश किया कि उसने भारत को अपना लिया है और यही उसका अपना देश है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इस मौके पर मीडिया से बात की।
उसने सीमा हैदर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है। जब उसे बच्चा होगा तो सबको पता चल जाएगा। इस दौरान सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा हैदर ने अबतक कोई फिल्म साइन नहीं की है, और भविष्य में इस तरह की कोई योजना भी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका नाम लेकर फिल्म निर्माता अमित जानी सीमा हैदर से मिले थे। जबकि उन्होंने अमित जानी को यहां नहीं भेजा था।
सीमा और प्रोड्यूसर से हुई थी मुलाकात
इसी मुलाकात के दौरान अमित जानी ने सीमा हैदर का धोखे से वीडियो भी बना लिया था। उस वीडियो के बारे में भी सीमा को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सीमा ने अमित जानी को भी कह दिया था कि उसे कोई फिल्म नहीं करनी। वह पाकिस्तान से चलकर यहां फिल्म बनाने नहीं आई है। कहा कि सीमा सचिन के साथ खुश है।
सीमा के लिए सोशल मीडिया पे मदद की अपील
वकील एपी सिंह ने इस मौके पर सीमा हैदर के लिए मदद की भी अपील की। उन्होंने सचिन के बैंक खाते की जानकारी देते हुए देश वासियों से सहयोग देने को कहा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सीमा हैदर के नाम से सोशल मीडिया पर कई फर्जी एकाउंट बन गए हैं। इन एकाउंट के जरिए तरह तरह के दुष्प्रचार भी किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि सीमा हैदर का कोई फेसबुक या ट्वीटर एकाउंट नहीं है। उसने एक यूट्यूब चैनल जरूर बनाया है। उन्होंने बताया कि जो भी एकाउंट इस समय सोशल मीडिया में नजर आ रहे हैं, वह सब फर्जी हैं।