नौकरीयूपीशिक्षा

यूपी बेसिक टीचर ट्रांसफर: 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को कार्य मुक्त करने का आदेश

लखनऊ – उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में एक जिले से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले 69000 भर्ती के सहायक शिक्षकों को बड़ी। महिला शिक्षिकाओं के विरोध करने के बाद विभाग ने तबादला पाए 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को भी कार्य मुक्त करने का निर्णय लिया है। यह तबादला और कार्यभार न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने जून में बेसिक के विद्यालयों में एक से दूसरे जिले से तबादला किया था। वहीं न्यायालय में चल रहे आरक्षण मामले के कारण 69000 शिक्षक भर्ती से नियुक्त शिक्षकों को कार्यमुक्त करने पर एक जुलाई को रोक लगा दी थी। इसमें लगभग 4500 महिला शिक्षिकाएं हैं। कार्यमुक्त करने के रोके जाने से नाराज महिला शिक्षिकाएं दो दिन से लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशालय और एसईआरटी के बाहर प्रदर्शन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी प्रयास किया गया था। शासन ने मामला संज्ञान में आने के बाद इस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को इन शिक्षकों को भी कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए है। इसके अनुसार 12 अगस्त को इन शिक्षकों को कार्यमुक्त और 13 अगस्त रविवार को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस निर्णय के बाद महिला शिक्षिकाओं ने बड़ी राहत की सांस ली है।

क्या है यह है मामला

बेसिक स्कूलों में हाल ही में हुए तबादलो में लगभग 4500 महिला शिक्षिकाएं ऐसी हैं, जो 69000 शिक्षक भर्ती की हैं। 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण का मामला न्यायालय में होने के कारण विभाग ने इस भर्ती के शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी थी। इससे नाराज महिला शिक्षिकाएं सोमवार से बेसिक शिक्षा निदेशालय पर देर शाम तक धरने पर बैठी रहीं।

मंगलवार सुबह वह एससीआरटी पहुंच गईं और फिर धरना शुरू कर दिया। उन्हें यह उम्मीद थी कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल यहां मिलेंगे और उनकी इस मुद्दे पर बातचीत होगी। किंतु दोपहर तक सचिव यहां नहीं पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चे को लेकर धरने में शामिल महिला शिक्षिकाएं नाराज होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर निकल गईं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगी। हालांकि पुलिस ने उन्हें लोहिया पथ पर रोक लिया। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश। 13 को अवकाश के दिन सभी कार्यभार ग्रहण करेंगे। 12 अगस्त को शिक्षण अवधि समाप्ति के बाद शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त किया। 16 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन स्कूल आवंटन होगा।सचिव ने 69000 भर्ती में चयनित शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त करने पर एक जुलाई को रोक लगा दी थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button