लखनऊ पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी अब दंगा से नहीं दंगल से जाना जाने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के छवि को बदलने का काम किया। बालिका ओलंपिक खेल में बालिकाओं की प्रतियोगिता देश और समाज के लिए अच्छा संकेत। उन्होंने कहा कि समाज के और क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। प्रदेश के और ब्लॉक और जिला स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। यूपी की बालिकाएं देश में नाम रोशन करेंगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बुलडोजर वाले बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) यूपी को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। छह वर्ष पहले तक यूपी अपराधिक घटनाओं, दंगों और वर्ग विशेष के पलायन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यूपी की तस्वीर बदल चुकी है। अब यहां खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे ईमानदार नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से देश लगातार समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें पांच संकल्प लेने होंगे।
ये पांच संकल्प हैं-अपने देश को विकसित बनाना है, गुलामी की सोच को दूर करना है, अपनी संस्कृति पर गर्व करना है, एकुजटता बनाई रखनी है और कर्तव्य पालन की भावना को लगातार विकसित करते जाना है।




