देशयूपीशहर व राज्य

Weather Updates : उत्तराखंड और हिमाचल में फटा बदल, UP में सावन सूखा!

Weather Updates : पहाड़ों में इन दिनों मौसम खराब है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। चार जगहों पर बादल फटने की सूचना है। हिमाचल में शुक्रवार को जहां तीन स्थानों पर बादल फटा। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश का मौसम ज्येष्ठ माह की तरह हो चला है। यहां सावन सूखा दिख रहा है।

हिमाचल में बारिश के बीच सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल में गुरुवार रात मनाली के अंतर्गत करजां व जगतसुख में बादल फटने से करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। जगतसुख के नेहलू नाले का पानी घरों में घुस गया। सड़क बंद होने से रात दो बजे मनाली का कुल्लू से संपर्क कट गया था।

किन्नौर में भू-स्खलन

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के वींचकैंप में बादल फटने से हारगुनैण पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव से नागचला, डिगली सड़क व पुल पर मलबा भरने से यातायात प्रभावित है। नकेहड़ सड़क की पुलिया बह गई। शानन परियोजना परिसर के इर्द-गिर्द कीचड़ फैल गया है। किन्नौर जिला के बड़ा कम्बा में शुक्रवार सुबह गाड़ी पर पत्थर गिरने से राकेश कुमार निवासी बड़ा कंबा की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग बाहर सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा व भू-स्खलन से परेशानी बढ़ाई हुई है। पौड़ी के थलीसैंण में शुक्रवार शाम बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। खेतों को भी मलबे से काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में दो दिन सुधार के बाद शुक्रवार को मौसम के मिजाज फिर तीखे हो गए। कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश व जम्मू में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में कई इलाकों में नदी-नालों में उफान से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन भी हुआ।

वहीं, जम्मू संभाग को पुंछ जिले से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से इसे बंद कर दिया गया है। इधर, कटड़ा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश Weather Updates

राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी का मौसम लोगों को चकित किए हुए है। हिंदी मास सावन में जब हर समय तरफ बारिश और हरियाली होती है, उस समय लोगों को धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी रिकॉर्ड वृद्वि हुई है। समय से आए मानसून ने लोगों के मन में अच्छी बरसात और गर्मी से राहत की उम्मीद जगा दी थी।

उस उम्मीद को थमी बारिश और चढ़ते पारे ने तोड़ दिया। खासकर रात का पारा रिकॉर्ड बनाने लगा। बृहस्पतिवार की रात को न्यूनतम तापमान 30 पार जाकर 30.1 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले दो दिनों तक यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मानें मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button