Sarkari Naukri : चंडीगढ़ पुलिस में ASI के 44 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई आवेदन की लास्ट डेट

Sarkari Naukri : चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के अंतर्गत ग्रुप C के सहायक उप निरीक्षक ASI (कार्यकारी) पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ”कुछ हिस्सों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति और उम्मीदवारों से प्राप्त रिप्रजेंटेशंस को देखते हुए, सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है। हालांकि भर्ती परीक्षा के शेष कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 20 अगस्त, 2023 है।”
एज लिमिट
- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है।
- उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 15 जून, 2023 तक सामान्य,
- ओबीसी और एससी कैटेगरी के लिए 25 वर्ष, 28 वर्ष और 30 वर्ष है।
इसे भी पढ़ें : CUET PG Result 2023 Date: इस दिन आ सकता है NTA सीयूईटी पीजी रिजल्ट, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
- अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपये
- एससी : 800 रुपये
- भूतपूर्व सैनिक : फीस में छूट दी गई है।
सैलरी
- सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को केंद्रीय वेतन स्तर-05 के तहत 29,200 से लेकर 92,300/- रुपये प्रति माह तक संशोधित 7वें सीपीसी के अनुसार दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट—पी/ एएसआई—पी/ एएसआई की भर्तियों पर जाएं।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।




