यूपीअपराध व घटना

मुंबई में गर्डर हादसे में बलिया के 5 लोगों की मौत, कुल 20 लोगों की गई जान

मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लांच करते समय हुई दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सुपरवाइजर सहित बलिया जिले के पांच लोग शामिल है। इस घटना के बाद बलिया जिले में शोक की लहर फैल है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों को 5 लाख तथा केंद्र सरकार ने दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

इन युवकों की मौत से परिवार के लोग बहुत दुखी हैं। बलिया के नगरा नगर पंचायत के बलुआं निवासी अरविंद उपाध्याय 35 वीएसएल इंडिया में सुपरवाइजर थे। घटना में इनकी भी मौत हो गई है। अरविंद की शादी अभी दो साल पहले हुई थी। उनकी पांच माह की एक बच्ची भी है। अरविंद चार भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके दो भाई भी वीएसएल में ही कार्य करते हैं, लेकिन घटना के समय कुछ दूरी पर काम कर रहे थे।

इस घटना में गौरामदनपुरा निवासी आनंद यादव 40 और राधेश्याम यादव 24 की भी मौत हुई है। उनके गांव में भी कोहराम मचा हुआ है। दोनों लोग वीएसएल इंडिया में श्रमिक थे।

आनंद अभी अविवाहित थे। उनकी शादी जनवरी 2024 में तय थी। राधेश्याम विवाहित थे। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता पिता की हालत खराब हो गई है। तीनों मृतकों का शव एंबुलेंस द्वारा महाराष्ट्र से घर के लिये रवाना हो चुका है।

गुरुवार को सुबह पहुंचने की संभावना है। इस हादसे में नितिन सिंह निवासी रसड़ा और डेहरी कोटवारी के रहने वाले ललन राजभर की भी मौत हुई है। सभी के घरों पर कोहराम मचा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button