Yogi Cabinet Expansion : आज शाम 5 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल विस्तार, ये 3 नये मन्त्री ले सकते है शपथ

लखनऊ – Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कल शाम पांच बजे विस्तार हो सकता है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में कल होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार में जिन लोगों की शपथ होने वाली है उसमें ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान शामिल हैं।
ओमप्रकाश राजभर बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं रालोद के खेमे से एक दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के खेमे से एक- दो और मंत्री हो सकते हैं।
अनिल कुमार बन सकते हैं मंत्री

योगी मंत्रिमंडल में आरएलडी से एक मंत्री बनने की चर्चा तेज है। मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से आरएलडी विधायक अनिल कुमार मंत्री बन सकते हैं।
जयंत चौधरी भी बन सकते है मंत्री

आपको बता दे कि सूत्रों के हवाले से ये भी ख़बर मिल रही है कि हाल ही में INDIA ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हुई जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को भी वेलकम गिफ्ट मिलने की चर्चा है।
राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम को लखनऊ लौट रही हैं, जिसके बाद राजभवन में शाम 5 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इस कैबिनेट विस्तार में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के कोटे से एक या दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
सीएम योगी समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

सूत्रों के अनुसार इस बार का कैबिनेट विस्तार बहुत छोटे स्तर पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।