खेल

World Cup 2023 : रोहित ने लिया IND vs ENG वार्मअप मैच में बैटिंग का फैसला, जानिए कैसी है बैटिंग और फील्डिंग 11

World Cup 2023 IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का प्रैक्टिस मैच आज गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है जहां पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला  किया है। प्रैक्टिस या वार्म-अप में सभी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए बैटिंग और फिल्डिंग 11 चुनने की छूट होती है।

रोहित-गिल की ओपनिंग जोड़ी

भारत ने यहां जो अपनी टीम उतारी है उसमें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग साझेदारी के तौर पर शुभमन गिल शामिल हैं। विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में शामिल हैं। राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी दी हुई है।

भारतीय टीम में ऑलराउंडर के तौर रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर खेल रहे हैं। स्पेशलिस्ट फिरकी गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव खेल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पेस तिकड़ी के तौर पर शामिल है

भारत का इरादा आज इन सभी खिलाड़ियों को थोड़ा बहुत प्रैक्टिस देने का है लेकिन बारिश के चलते टीम के प्लान में खलल पड़ सकता है। टॉस होने के बाद फिलहाल गुवाहाटी में बारिश जारी है जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हो रही है।

इस मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमों को आप यहां जान सकते हैं-

भारत (बैटिंग 11 और फील्डिंग 11): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड (बैटिंग 11 और फील्डिंग 11): डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद। गस एटकिंसन, रीस टॉपले, मार्क वुड।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button