अपराध व घटनाक्राइमदेशयूपीशहर व राज्य

Women Missing Report: भारत में 3 वर्षों में 13 लाख से अधिक महिलाएं और लड़कियां गायब हुईं, दिल्ली से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Women Missing Report:  देशभर में तीन वर्ष में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं। पिछले सप्ताह संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं व उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुईं।

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक गायब हुईं महिलाएं व लड़कियां

संसद को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मध्य प्रदेश से, उसके बाद बंगाल में महिलाएं व लड़कियां गायब हुईं। यह डाटा राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित किया गया था। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की संख्या सबसे अधिक रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी आंकड़ा है डरावना

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2019 और 2021 के बीच 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हो गईं।
  • जम्मू और कश्मीर में उक्त अवधि में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां लापता हो गईं।
राज्यगायब हुईं महिलाएं गायब हुईं लड़कियां
मध्य प्रदेश1 लाख 60 हजार 18038,234
बंगाल1 लाख 56 हजार 90536,606
महाराष्ट्र1 लाख 78 हजार 40013,033
ओडिशा70,22216,649
छत्तीसगढ़49,11610,817
यह NCRB का जारी आंकड़ा है

देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने की हैं कई पहल

सरकार ने संसद को यह भी बताया कि उसने देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई पहल की हैं। इनमें यौन अपराधों के प्रभावी रोकथाम के लिए कानून को लागू करना शामिल है। आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2018 में 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के लिए मृत्युदंड सहित कठोर दंडात्मक प्रविधान किया गया है।

सरकार ने शुरू की है आपातकालीन सहायता प्रणाली

इस कानून में दुष्कर्म मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने और चार्जशीट दाखिल करने और अगले दो महीने में सुनवाई पूरी करने का भी प्रविधान किया गया है। सरकार ने आपातकालीन सहायता प्रणाली शुरू की है। आपात स्थितियों में पूरे देश में कहीं से भी 112 नंबर पर काल किया जा सकता है।

सेफ सिटी परियोजना

स्मार्ट पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधन में सहायता के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए पहले चरण में आठ शहरों – अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में सेफ सिटी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल

गृह मंत्रालय ने नागरिकों के लिए अश्लील सामग्री की रिपोर्ट करने के लिए 20 सितंबर, 2018 को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल लांच किया था। गृह मंत्रालय ने देश भर में यौन अपराधियों की जांच और ट्रैकिंग के लिए 20 सितंबर, 2018 को यौन अपराधियों पर राष्ट्रीय डाटाबेस भी लांच किया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button