मौसम

Weather Update Today : दिल्ली में और गिरेगा पारा? यूपी सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश,जानिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश से मानसून 2023 (Monsoon 2023)  विदा हो गया है। इसके बाद ठंड तेजी से उत्तर भारत के सभी राज्यों में दस्तक देगी। शुक्रवार से बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी ठंड में इजाफा होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कुछ स्थानों पर हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ सकता है।

4 दिन देरी से विदा हुआ मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, इस बार सामान्य तारीख से 4 दिन बाद मानसून भारत से विदा हुआ है। बृहस्पतिवार (19अक्टूबर) को मानसून 2023 पूरे भारत से विदा हो गया। जिसे 15 अक्टूबर को विदा होना चाहिए था।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर से 25 सितंबर से मानसून की विदाई की शुरुआत हुई थी और 15 अक्टूबर तक समूचे भारत से विदा हो जाना था, लेकिन यह चार दिन की देरी से यानी 19 अक्टूबर को विदा हुआ है।

ठंड में इजाफा

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में ठंड में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह इस सीजन का ही नहीं, बल्कि 13 वर्षों में भी 19 अक्टूबर को इतना कम न्यूनतम तापमान कभी नहीं रहा।

धुंध की भी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले साल 2020 में 19 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD के मुताबिक, शुक्रवार के साथ ही शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार और झारखंड में भी हल्की धुंध की संभावना है। 

केरल में बारिश जारी

उधर, मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, दक्षिण के राज्य केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को चेतावनी दी गई है।

इन जगहों पर होगी बारिश

बारिश का यह सिलसिला तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी जारी रहेगा, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं हैं। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button