मौसम

Weather Update Today : यूपी से लेकर दिल्ली तक बदल रहा मौसम का मिजाज पारा 39 पार, जाने आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : दिल्ली में तेज धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी 2-3 दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने वाली है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से हल्की बारिश होने के साथ-साथ तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

आज दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को बादल गरजने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिक पहले ही बता चुके है कि इस साल अन्य सालों के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो 11 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक मौसम के साफ बने रहने के आसार है। दिन के समय प्रदेश के सभी जिलों में तेज धूप निकलने की भी संभावना बनी हुई है। रात में भी गर्मी पड़ने लगी है। इसी तरह 12 अप्रैल को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम के शुष्क रहने के उम्मीद है। 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button