मौसम

Weather Update Today : मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें यूपी सहित इन राज्यों के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज दिन रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी है। आपको बता दे की सुबह आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश का मौसम सुबह 9 बजे तक ही रहेगा। दोपहर में धूप खिलेगी। दिल्ली मे आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आपको बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का कल यानि सोमवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसका न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। लेकिन दोपहर में गर्मी भी सता सकती है । अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से ही हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली है। आपको बता दे की सुबह से ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही आपको बता दे की शिव की नगरी काशी यानि वाराणसी में सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। सुबह से ही हल्की बारिश बनी हुई है। हालांकि, बारिश की वजह से तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिला।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में बीते 1 मार्च से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते सड़कें पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। इन दोनों राज्यों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में भी आज औलावृष्टि और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों हुई बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई। इसके अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, सौराष्ट्र आदि में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button